अधिकारियों के समक्ष बाढ़ से उत्पन्न हालातों एवं समस्याओं की लगाई झड़ी

0
447

सांगोद
बुधवार को पुलिस चौकी परिसर(SANGOD) में सीएलजी(CLG) एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। पर्व एवं त्योहारों को लेकर आयोजित बैठक में भी सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष बाढ़ से उत्पन्न हालातों एवं समस्याओं की झड़ी लगा दी।

बैठक शुरू होते ही सदस्यों ने बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर जल्द लोगों को मुआवजा दिलवाने की मांग रखी। तहसीलदार नईमुद्दीन ने सर्वे कार्य शुरू होने एवं मुआवजे की प्रक्रिया की जानकारी दी। कई सदस्यों ने शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। इस पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव ने जल्द व्यवस्था दूरस्त होने का भरोसा दिलाया।

कई सदस्यों ने दुकानों पर हुए नुकसान का भी सर्वे करवाकर आर्थिक मदद मुहैया करवाने की मांग रखी। थानाधिकारी बदन सिंह ने मोहर्रम एवं कृष्ण जन्माष्ठमी पर कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए आयोजन करने का आग्रह किया।

पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत ने सर्वे, दवाईयों का छिड़काव आदि की जानकारी दी। वहीं थानाधिकारी बदन सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुशलपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में पुलिस उपअधीक्षक रामेश्वर परिहार ने लोगों से इस परिस्थिति में मिल-जुलकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में आगे आने तथा पुलिस के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जहां भी पुलिस की जरूरत पड़ेगी वहां पुलिसकर्मी लोगों की मदद में हर समय तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here