रामेश्वर महादेव की पहाड़ी से गिरने पर लड़की की मौत, पिता ने लगाया आरोप- किसी ने बेटी को दिया धक्का

0
438

बूंदी (राजस्थान)
परिवार के साथ रामेश्वर महादेव मंदिर आई एक लड़की की रामेश्वर महादेव की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। लड़की परिवार के साथ परिक्रमा लगाने आई थी। वहीं मामले में पिता ने लड़की को धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कापरेन अस्पताल में रखवाया है।

दबलाना थाने के हेड कांस्टेबल हरीश सिंह ने बताया कि कालीबाई (23) पुत्री ब्रजमोहन मीणा अपने परिवार के साथ रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात जागरण में आई थी। महादेव को भोग लगाने के साथ ही शनिवार सुबह पहाड़ी पर परिक्रमा करने चली गई। इस दौरान पहाड़ी से पैर फिसल गया और करीब 300 फीट नीचे युवती सीढ़ियों पर जा गिरी। सीढ़ियों से जा रहे लोगों ने युवती को ऊपर से नीचे गिरते हुए देखा। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर ले जाने लगे। पुलिस ने कापरेन में रोककर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी।

मृतका के पिता ने लगाया धक्का देने का आरोप
लड़की के पिता ब्रजमोहन मीणा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी होनहार थी। वह ऐसे पहाड़ी से नहीं गिर सकती है। उसे किसी ने धक्का देकर नीचे गिराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here