कोटा के पूर्व महाराव बृजराज सिंह का निधन, झालावाड़ से तीन बार सांसद रहे, 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली

0
557

कोटा
कोटा के पूर्व महाराव बृजराज सिंह का आज निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोटा के अंतिम शासक महाराव भीम सिंह द्वितीय के पुत्र थे। 21 फरवरी 1934 में जन्मे राजपरिवार की 18 पीढ़ी के बृजराज सिंह तीन बार झालावाड़ लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तीसरी लोकसभा में वो कांग्रेस व चौथी व पांचवी लोकसभा में जनसंघ से सांसद चुने गए। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व महाराव बृजराज सिंह के बेटे इज्यराज भी कोटा लोकसभा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे है। इज्यराज की पत्नी कल्पना देवी वर्तमान में लाडपुरा से बीजेपी के टिकट पर विधायक है।बृजराज सिंह के निधन से शहर में शोक का माहौल है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा तथा मानव कल्याण के क्षेत्र व कोटा के विकास तथा संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनका निधन कोटा सहित संपूर्ण राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here