कोटा ऑयल फैक्ट्री के टैंक में उतरे 2 लोगों की मौत

0
97

कोटा में एक ऑयल फैक्ट्री में टैंक में कचरा साफ करने के लिए उतरे 2 लोगों की मौत हो गई। तथा 3 लोग बेहोश हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोटा जिले के रानपुर थाना इलाके का है। सोमवार देर शाम करीब 4 बजे शिव एडिबल ऑयल फैक्ट्री में मजदूर कचरा साफ करने के लिए हौद में उतरे थे। टैंक में उतरते ही सभी मजदूर अचेत हो गए।

फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने उनको बाहर निकाला और प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रामरतन और लोकेश की मौत हो गई। जबकि 3 मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है।

मृतकों के परिजनो ने आर्थिक सहायता की मांग की है। घटना के बाद मौके पर लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू भी पहुंचे। गुड्डू का कहना कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन व प्रशासन का जिम्मेदार व्यक्ति मोर्चरी तक नहीं पहुंचा। मृतक परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जानी चाहिए।

रामरतन (32) पिछले 10-12 साल से फैक्ट्री में काम करता था। उसके 8 साल व 6 महीने का बच्चा है। जबकि लोकेश (28) भी 10 साल से फैक्ट्री में काम करता था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके 5 महीने की बेटी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मजदूर मिलकर ट्रीटमेंट प्लांट के रूटीन मेंटिनेंस के काम में लगे। मौके पर सुपरवाइजर भी मौजूद था। मजदूरों ने सीढ़ियों से प्लांट में उतरकर लिक्विड निकाला। मलबा बचा हुआ था। गर्मी होने के कारण मलबे में गैस बनना शुरू हुआ। एक मजदूर का सीढ़ियों पर ऊपर चढ़ते समय पैर फिसल गया। वो ट्रीटमेंट प्लांट में मुंह के बल गिर गया। ऑक्सीजन नहीं मिलने से बेहोश हो गया। दूसरा उसे निकालने नीचे उतरा तो वो भी अचेत होकर गिर गया। जैसे तैसे आसपास में मौजूद मजदूरों ने दोनों को बाहर निकाला। इस जद्दोजहद में कुछ मजदूर अचेत हो गए। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। फैक्ट्री मैनेजर हिमांशु का कहना है कि रूटीन मेंटिनेंस के दौरान ये घटना हुई है। एक मजदूर तो पहली बार काम पर आया था। घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है। जो कमियां व सुधार के बारें में गाइड करेगी।

डीएसपी मुकुल शर्मा ने बताया घटना सोमवार शाम 4 बजे की है। ट्रीटमेंट प्लांट में सोयाबीन की स्लज जमा की थी। उसको साफ करने 5 मजदूर प्लांट में उतरे थे। जहरीली गैस का रिसाव होने से 5 मजदूर बेहोश हो गए। 5 को हॉस्पिटल लाए थे। जिनमें से 2 को ब्रेड डेड बताया गया। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here