जयपुर में सचिवालय को घेरेंगे भाजपा कार्यकर्ता

0
98

सांगोद
भाजपा की ओर से प्रदेशभर में राज्य सरकार के खिलाफ चल रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत एक अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता जयपुर में सचिवालय का घेराव करेंगे। घेराव में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर शुक्रवार को प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में काशीपुरी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में शक्ति केन्द्र अनुसार बसों को लगाने तथा प्रत्येक मण्डल से 15 से 20 निजी वाहनों से भी कार्यकर्ताओं के जयपुर पहुंचने का निर्णय लिया। प्रदेश मंत्री नागर ने बताया कि सांगोद विधानसभा से एक हजार से भी अधिक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। सरकार के साढ़े चार साल के कुशासन के खिलाफ भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान को शुरू किया था। यह अभियान 9 मुद्दों के साथ शुरू हुआ था, जिसमे बदहाल कानून व्यवस्था, पेपर लीक, युवाओं से वादा खिलाफी, किसानों से कर्जमाफी के नाम पर वादा खिलाफी, महिला उत्पीडऩ और असुरक्षा, दलित और आदिवासी उत्पीडऩ, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार शामिल है।

बैठक में प्रधान जयवीर सिंह, उप प्रधान ओम नागर अडूसा, देहात मण्डल अध्यक्ष कालूलाल मीणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नागर, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक जेलिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, पार्षद कृष्णकुमार गर्ग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here