सुबह 6 बजे बपावर में करीब दर्जनभर कच्चे मकानो व झोपड़ियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

0
75

बपावर (बंटी जोशी)
बपावर(bapawar) कस्बे में थाने के पास स्थित चरागाह भूमि पर बने करीब दर्जनभर कच्चे मकानो व झोपड़ियों पर प्रशासन का बुलडोजर(encroachment) चला। पिछले दो माह से प्रशासन अतिक्रमियों से समझाइस कर रहा था। पंचायत(panchayat) की और सभी अतिक्रमियों को निःशुल्क पट्टे पहले ही जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद भी अतिक्रमी मोके से हटाने को तैयार नही थे।

आज सुबह 5 बजे उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह, पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर परिहार, खण्ड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद न मीणा, तहसीलदार जगदीश शर्मा, नायब तहसीलदार गिरिराज सिंह व बपावर थाना प्रभारी रणजीत सिंह करीब 200 पुलिस जवानों के साथ अतिक्रमण स्थल पहुंचे। यहा पर 2 बुलडोजर की सहायता से साढ़े 9 बजे तक अतिक्रमण हटाया गया।

स्कूल खेल मैदान से अतिक्रमण हटाते समय एक दो लोगो ने विरोध किया तो उनको पुलिस कस्टडी में लिया गया। बाद में समझाइस कर उनको छोड़ दिया गया। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कनवास, देवली, सांगोद थाने का पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।
अतिक्रमण हटाते समय जप्त की गई सामग्री समझाइस कर अतिक्रमियों को सौप दी गई। साथ हो मोके से सभो को बेदख़ल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here