विधायक भरत सिंह की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है – पूर्व विधायक हीरालाल नागर

0
237

सांगोद
उपखंड कार्यालय पर सोमवार को एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और सांगोद विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। गुपचुप तरीके से हुए इस सारे आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर एवं भाजपा नेता हीरालाल नागर ने स्थानीय विधायक भरत सिंह के साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया तथा क्षेत्र में विधायक के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी विधायक के इशारों पर काम कर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त कर रहे है। जानबुझकर झूठे मामलों में कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है तो चरागाह से अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। आमजन समस्याओं से त्रस्त है और विधायक और अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त किया गया तो भाजपा का हर कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। धरने मेंबड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपने वाहनों से सांगोद पहुंचे। भाजपा नेता नागर ने संबोधन शुरू किया तो तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान भी कार्यकर्ता तेज बारिश में धरना स्थल पर डटे रहे। विधायक दिलावर ने भी तेज बारिश के बीच छाते की शरण में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में विधायक का पुतला दहन किया गया। धरने-प्रदर्शन का पूरा कार्यक्रम गुपचुप तरीके से चला। इसकी भनक ना तो पुलिस को लगी ना प्रशासन को। पदाधिकारियों ने इसकी सूचना कार्यकर्ताओं के सिवा किसी को नहीं दी। एकाएक एसडीएम कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी तो पुलिस एवं प्रशासन भी सकते में आ गया। आनन फानन में अन्य थानों का जाप्ता भी बुलाया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण निपटने पर पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली। धरना एवं प्रदर्शन के बाद विधायक दिलावर, भाजपा नेता नागर समेत कई पदाधिकारी एसडीएम अंजना सहरावत के पास पहुंचे और समस्याएं रखी। धरना स्थल पर भाजपा नेता हीरालाल नागर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सदबुद्धि यज्ञ भी किया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, मनीष शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोटा देहात, ललित शर्मा जिला महामंत्री भाजपा कोटा देहात, बद्री गोचर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, धनराज मीणा जिलाध्यक्ष भाजपा एसटी मोर्चा, धनराज बैरवा पूर्व जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, सरोज यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष दीगोद, ओम नागर अडूसा पूर्व मंडल अध्यक्ष सांगोद देहात, महेंद्र शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष सांगोद, जगदीश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका सांगोद, रामावतार खटीक नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका सांगोद, कृष्ण कुमार गर्ग पार्षद, जितेंद्र घेंघट पार्षद, महेंद्र प्रजापति पार्षद, प्रवीण गर्ग पार्षद, हीरालाल रेगर पार्षद, नगर पालिका सांगोद, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष बृज बिहारी गौड़, भाजपा बपावर मंडल महामंत्री नवीन नागर चरेल, मुकेश नागर अयाना पूर्व जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, भाजपा समर्थित सरपंच भाजपा के जिले एवं मंडल के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here