आवारा कुत्ते से बचने के लिए भाग रहा हिरण 50 फीट गहरे कुएं में गिरा, गांव के लोगों ने डेढ़ घंटे में रेस्क्यू किया, कोटा लाते वक्त दम टूटा

0
131

कोटा
जिले के गोदल्याहेड़ी गांव में खेतों में घूम रहे हिरण पर आवारा कुत्तों ने मंगलवार को हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए हिरण भागता हुआ एक 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी नहीं था। गांव के लोगों की इस पर नजर पड़ी तो हिरण का रेस्क्यू किया गया। कुछ युवक कुएं में उतरे। हिरण को रस्सी से बांध कर ऊपर खींचा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हिरण को कुएं से बाहर निकाला गया। फिर इलाज के लिए कोटा लाते समय घायल हिरण ने दम तोड़ दिया।

श्वानों से बचने के लिए हिरण भागता हुआ एक 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।

श्वानों से बचने के लिए हिरण भागता हुआ एक 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।

ग्रामीणों के मुताबिक आवारा श्वानों के हमले से बचने के लिए हिरण गांव की ओर दौड़ लगाने लगा। सरकारी स्कूल के पीछे बने प्राचीन कुएं में जा गिरा। ऊंचाई से गिरने पर हिरण के मुंह व पैर में गहरी चोट आई। ये देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 2 दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। कुछ युवक कुएं में उतरे। और रस्सियों से हिरण के पैर बांधे। बाद में उसे ऊपर खींचा गया। ऊपर पहुंचते ही हिरण छटपटाने लगा। मौके पर ही इलाज शुरू किया। लेकिन गहरी चोट होने के कारण उसे कोटा इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here